'द फ्रीलेंस' की विशेष खोजी रपट। कॉर्पोरेट जगत में इन दिनों एक अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी के कर्मचारियों को मिलने वाले दिवाली उपहार की चर्चा हर तरफ है। वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 'माइक्रोन' (Micron) ने अपने कर्मचारियों को ऐसा दिवाली गिफ्ट और बोनस दिया है, जिसकी तुलना सीधे उनके सालाना पैकेज से की जा रही है।
वार्षिक पैकेज से भी बड़ा बोनस
प्राप्त प्राथमिक जानकारियों और कॉर्पोरेट गलियारों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार, कंपनी ने अपने चुनिंदा कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक का भारी-भरकम बोनस प्रदान किया है। दिलचस्प पहलू यह है कि कई कर्मचारियों का मूल वार्षिक पैकेज लगभग 8 लाख रुपये के आसपास है, ऐसे में उनकी सैलरी से कहीं अधिक इस बोनस राशि ने सबको चौंका दिया है।
भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग का बढ़ता प्रभाव
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी क्षेत्र में भारी निवेश हो रहा है। माइक्रोन जैसी वैश्विक कंपनियां भारत में अपने पैर पसार रही हैं और कुशल इंजीनियरों तथा तकनीकी विशेषज्ञों को अपने साथ जोड़ने के लिए आकर्षक प्रस्ताव दे रही हैं। यह वित्तीय प्रोत्साहन केवल एक त्योंहारी तोहफा नहीं, बल्कि उच्च कुशल प्रतिभाओं (Top Talent) को अपने पाले में रोके रखने की एक सोची-समझी कॉर्पोरेट रणनीति प्रतीत होती है।












